बहराइच, अक्टूबर 9 -- तेजवापुर। बौंडी के हेमनापुर में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। छठे दिन कथा व्यास सुमन चंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने से हर प्राणी को मोक्ष मिलती है। उन्होंने कहा कि भागवत ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने से मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। उन्होंने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजायमान हो उठा। आरती के बाद प्रसाद का ग्रहण हुआ। इस अवसर पर कथा आयोजन नेत्र चिकित्सक डॉ.मनोज गुप्ता, पीसीएस विशाल गुप्ता, पंचम तिवारी, अयोध्या तिवारी, केके सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.