बागपत, फरवरी 10 -- खेकड़ा। बडागांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा में कथा सुनने की महिमा को वर्णन किया। कथा में आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी शामिल हुए। प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में कथा व्यास पंडित शिवानंद स्वामी ने कहा कि भागवत सुनने से परिवार के कष्ट दूर होते है। बताया कि भगवान कृष्ण ने अर्जुन को आत्मा के अजर अमर होने का ज्ञान दिया। संसार में क्या लेकर आए थे, क्या लेकर जाएंगे। जो लिया यही लिया, जो दिया यही दिया, तुम्हारा क्या था जो खो दिया। भक्ति रस में डूबे भजनों को सुनकर कई श्रद्धालुओं ने मगन होकर नृत्य किया। कथा आयोजन में आकाश त्यागी, प्रदीप त्यागी, बृजेश त्यागी, गौरी शंकर शर्मा, मुकेश कुमार आदि सहयोग कर रहे है। कथा 15 फरवरी तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.