पिथौरागढ़, मार्च 31 -- त्रिपुरा सुंदरी द्योकल देवी मंदिर में श्रीमद् भागवत में भगवान कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गयी। सोमवार को कथावाचक व्यास डॉ. रघुवर दत्त जोशी ने दूसरे दिन की कथा में जामवंत और भगवान कृष्ण की युद्ध की कहानी विस्तार से बताई। कंस के अपनी बहन देवकी और वासुदेव को कारागार भेजने की कथा सुनाई। कथा में आगे श्रद्धालु भगवान कृष्ण के कारागार में पैदा होने और वासुदेव के गोकुल पहुंचाने की दिव्य और रोचक कथा सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान पूर्व भगवताचार्य गिरीश उपाध्याय,मुख्य यजमान गंगा सिंह मेहता, हेमा देवी,बलवंत सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह मेहता,सोहन सिंह मेहता,मोहन सिंह नेगी,लाल सिंह नेगी,हीरा सिंह चुफ़ाल,विशाल बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...