कन्नौज, जनवरी 10 -- गुगरापुर। क्षेत्र के गांव सराय बारामऊ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास प्रवीण बाजपेयी ने श्रोताओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कथा का पूर्ण लाभ तभी मिलता है जब इसे श्रद्धा और एकनिष्ठ भाव से सुनें, न कि केवल उपस्थित होकर। व्यवहारिक उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पंडाल में बड़ी संख्या में लोग होते हैं, लेकिन सच्चे श्रोता वही हैं जो भगवान की लीलाओं में मन लगाकर ध्यान करते हैं। केवल तर्क या चर्चा में लगे रहने वाले कथा का वास्तविक फल नहीं पा सकते। उन्होंने आगे कहा कि शांत चित्त से सुनना, संकीर्तन में भाग लेना और भक्ति भाव बनाए रखना आवश्यक है। कथा के दौरान अनुचित व्यवहार से बचना चाहिए। आयोजन में परीक्षित राम निवास मिश्रा, पत्नी श्रीमती मिथलेश मिश्रा, समिति सदस्य सुभाष मिश्रा, अशोक मिश्रा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.