जमशेदपुर, फरवरी 20 -- गोलमुरी के मनिंदर टावर में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार सुबह कलश स्थापना एवं शोभा यात्रा के साथ किया गया। पूजा- अर्चना कर कलश शोभायात्रा गोलमुरी श्री शिव श्याम मंदिर से निकली, जो मेन रोड होते हुए कथा स्थल मनिंदर टावर पहुंची। भागवत की पूजा और पूजन के बाद कलश स्थापना की गई। शाम में भागवत कथा का आयोजन किया गया। वृंदावन धाम से आए आचार्य पंडित सुरेश चन्द्र शास्त्री जी महाराज ने व्यासपीठ पर आसीन होकर भागवत महात्म एवं परीक्षित शुकदेव संवाद कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पुण्य प्राप्त करने के लिए भागवत कथा सुननी चाहिए। जब प्राणी मात्र का कोई पुण्य कर्म उदय होता हैं, उसी को भागवत सुनने का अवसर प्राप्त होता है। कई जन्मों के सत्कर्म और संतों की कृपा से ही जीव को यह मोक्षद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.