बरेली, मार्च 7 -- नवाबगंज। पंडरा गांव के श्री नर्मदेवेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा गुरुवार को संपन्न हो गई। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास सुनील कौशल महाराज ने रुक्मिणी विवाह का संगीतमय वर्णन किया। आयोजक डा आशुतोष गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा । इस दौरान डा एके गंगवार, डा. मीनाक्षी गंगवार, बरखेडा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, स्वामी शिवानंद महाराज अनुज गंगवार, ब्लाक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार,अतुल गंगवार, राजीव गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.