रामपुर, दिसम्बर 28 -- भागवत कथा के सात दिवसीय कथा में कथा वाचक कुमारी हेमलता शास्त्री जी ने कथा के समापन में श्री कृष्ण की बाल लीलाओ का वर्णन कर उनके बताये हुए रास्ते पर चलने आहवाहन किया। शादी नगर हजीरा में आज सुबह आठ बजे सात दिवसीय भागवत कथा के समापन में आखरी दिन शास्त्री कुमारी हेमलता जी ने सर्वप्रथम कलश पूजन कर राधा कृष्ण जी की आरती कर कथा में बताया कि श्री कृष्ण जी ने हमारे समाज को नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी है हमे उनके बताये रास्ते पर चल कर अपना जीवन सार्थक बनाना चाहिए। कथा वाचक वनवारी लाल ने बताया कि जब-जब संसार में पाप बढेगा तब-तब श्री कृष्ण के रूप में भगवान प्रकट होकर इस संसार का उद्वार करेगे। इस मौके पर सुरेन्द्र सिह,विक्की ,राजकुमार,अजय कुमार,सोनू कुमार,नरेश राजपूत,हिमांशु राजपूत,जुगेश कुमार आदि समेत ग्रामीणो ने भाग लिया।...