मिर्जापुर, फरवरी 23 -- लहगंपुर। लालगंज विकासखंड के गंगहरा कलां गांव में चल रही सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को कथावाचक आचार्य पंडित नारायण प्रसाद चौबे ने भगवान वामन अवतार, श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन किया। व्यासपीठ से बालकृष्ण जन्म प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु नंद के आनंद भयो के जयकारों के साथ झूम उठे और पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। कथावाचक ने कहा कि कलयुग में भागवत कथा श्रवण मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु ने राजा बलि के अहंकार का दमन करने के लिए वामन अवतार लिया था। कथा में धर्म, अर्थ और मोक्ष की महत्ता बताते हुए कहा गया कि जब-जब अत्याचार बढ़ता है, तब प्रभु अवतार लेते हैं। रावण के अत्याचार से राम और कंस के अत्याचार से श्रीकृष्ण का अवतार ह...