मुरादाबाद, फरवरी 19 -- श्री गीता ज्ञान मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में रघुवंश और यदुवंश में अवतरित हुए श्री राम और श्री कृष्ण का प्रकाट्य महोत्सव की धूम रही। कथा व्यास गिरिजा भूषण मिश्र ने श्री राम और कृष्ण के अवतार का प्रसंग सुनाया। मंदिर परिसर गुब्बारे, प्रसाद, खिलौने आदि से भव्य रूप से सजाया गया। महिलाएं पीले वस्त्र धारण करके आईं। कथा व्यास ने कहा भगवान का महोत्सव मनाने वालों का जीवन उत्सव बन जाता है। उन्होंने कहा भगवान का अवतार संसार में करुणा एवं वात्सल्य का वातावरण बनाने के लिए होता है। जबकि मनुष्य को कर्म भोगने के लिए जन्म लेना पड़ता है। देव पूजन महेश चंद्र मिश्र और कृष्ण मोहन मिश्र ने कराया। आदेश अग्रवाल, राकेश, पिंकी, सीनू, विजय, अंजलि, अर्पित,शुभी, अमन, व्यान, हृदि, रिऋभ, प्राची, चारु, दीपांशु का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.