नैनीताल, मई 30 -- नैनीताल। मल्लीताल में श्रीमद् देवी भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को व्यास कपिल देव महाराज ने मां की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने परिक्षित की कथा सुनाई। कैसे राजा जन्मेजय ने व्यासजी के मुखारविंद से देवी भागवत कथा की महिमा का श्रवण किया। इस प्रसंग को सुनाकर उन्होंने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य यजमान में श्री मां नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, भीम सिंह कार्की सपत्नीक बैठे। यहां ट्रस्ट के उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, सचिव हेमंत शाह, उपसचिव प्रदीप शाह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी, शैलेश साह, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...