बुलंदशहर, दिसम्बर 28 -- नगर के कैलाश विहार कॉलोनी में चल रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास ने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया। नगर के कैलाश विहार कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य अंकित गौड़ ने भगवान की बाल लीलाओं में पूतना वध, शकटासुर वध, तृणासुर वध के साथ ही माटी लीला और गोवर्धन लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर असुरों का संहार करने और संतो की रक्षा करने के लिए भगवान अवतरित होते हैं। मां यशोदा को प्रभु ने अपने मुख में ही समस्त ब्रह्मांड के दर्शन कराए तो इंद्र का घमंड चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठा लिया। मूसल लीला करते हुए प्रभु ने वकासुर और अघासुर का उद्धार किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद भगवत में प्रभु ने कहा है कि मैं सर्वत्र हूं, इसीलिए मनुष्य को परसेवा करनी चाहिए। परमात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.