बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा, संवाददाता। परिवार के साथ भागवत कथा में आया पांच वर्षीय मासूम गड्ढे में डूब गया। काफी देर बाद जब बच्चे का शव उतराता मिला तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदौसा थानाक्षेत्र के हड़हा गांव में अनूप चौरिहा के घर भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। भागवत कथा में जनपद चित्रकूट के नादी पहाड़ी गांव निवासी भतीजी हेमा मिश्रा पत्नी पंकज मिश्रा परिवार के साथ शामिल होने आईं है। हेमा का इकलौता बेटा पांच वर्षीय विभाग रविवार शाम भागवत कथा के दौरान घर के बाहर खेल रहा था। घर के बाहर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा है। उसमें पानी भरा है। खेलने के दौरान मासूम पानी भरे गड्ढे में डूब गया। जानकारी पर आनन-फानन घरवालों ने उसे बाहर निकाला। अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.