धनबाद, दिसम्बर 16 -- धनबाद, वरीय संवाददाता स्टीलगेट दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को नरसिंह अवतार की झांकी दिखाई गई। झांकी देख भक्त भावविभोर हुए। पूरा कथा प्रांगण राधा-राधा के जयकारों से गूंज उठा। वृंदावन से पधारे कथा व्यास ललितवल्लभ नागार्च जी ने कथा का रसपान कराया। व्यासपीठ से कथा का वाचन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का कथन है कि मेरी माया केवल उन्हीं जीवों को कष्ट देती है, जो मेरी शरण में नहीं आते। उन्होंने जीवन के सार को समझाते हुए कहा कि श्रीकृष्ण के चरण कमल और उनके पावन नाम के स्मरण मात्र से ही मनुष्य के जीवन के समस्त कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। नरसिंह अवतार की झांकी रही आकर्षण का केंद्र कथा के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग रहा। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से नरसि...