हाथरस, दिसम्बर 27 -- सासनी। क्षेत्र के गांव हासिमपुर में कपिल मुनि गौशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास स्वदेश जी महाराज ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया । श्रुताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण और पूतना वध के साथ माखनचोरी की लीलाओं का वर्णन सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। परीक्षित की कैलाश गौड़, पत्नी नीरू गौड़ ने निभाई। कथा व्यास स्वदेश महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के द्वारा भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। कथा के दौरान भगवान गिरिराज पर्वत को उठाते हुए सुंदर झांकी सजाई गई। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर थिरकते रहे। प्रसंग में बताया गया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर अचूक घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज म...