पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- दियोरिया। भगौतीपुर में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन लीला का वर्णन किया गया। भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा सुनाई गई। इसी प्रसंग से जुड़ा छप्पन भोग आयोजन किया गया। शुक्रताल शुक्रतीर्थ धाम जिला मुजफ्फरनगर से आए कथा व्यास रामस्नेही बृह्मचारी महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए विशेषकर गोवर्धन लीला का व्याख्यान किया। जब इंद्र के क्रोध से हुई मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए कृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था, भगवान कृष्ण ने सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत उठाया था और भोजन नहीं किया था, इसलिए ब्रजवासियों ने उनकी भूख मिटाने के लिए 56 प्रकार के व्यंजन बनाकर भोग लगाया जाता है। कथा के दौरान, गोवर्धन पूजा की जाती है। नूरानपुर शिव मंदिर के महंत श्रीयोगी हनुमान नाथ महाराज ...