मुंगेर, जनवरी 16 -- धरहरा, एक संवाददाता। पचरुखी ग्राम स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सुधीर वैदेही गौ सेवा धाम की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य शिवानंद झा ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने वाली अमृतमयी कथा है। भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मन में शांति का अनुभव होता है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, बाल लीलाओं एवं भक्त प्रह्लाद की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आचार्य ने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.