भागलपुर, फरवरी 20 -- प्रखंड के मिरहट्टी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं अपने साथ मंगल कलश लेकर अजगैवीनाथ मंदिर घाट पहुंचीं, पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर नियम निष्ठा से कलश को अपने सिर पर लिए भक्ति से ओत-प्रोत होकर पैदल यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश रखा। संध्या काल में राधा गोविंद मंदिर वृंदावन से पधारी कथा वाचिका साध्वी निशा भारद्वाज द्वारा भागवत कथा सुनाई गई। आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 27 फरवरी तक चलेगी। सभी ग्रामीण भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर काफी उत्साहित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...