भागलपुर, फरवरी 5 -- घोघा थाना क्षेत्र के कुसहा काली मंदिर प्रांगण से भागवत कथा के आयोजन को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं काली मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुईं। धार्मिक ध्वजा लहराते हुए घोड़ों पर सवार घुड़सवारों की जोड़ी शोभायात्रा के अग्रभाग में चली, जिसके पीछे रथ और कलश यात्रा निकाली गई। इस भव्य कलश शोभायात्रा में कुल 551 महिलाएं शामिल रहीं। भागवत कथा के प्रथम दिन वृंदावन श्रीधाम से पधारे मुख्य कथावाचक स्वामी रामकृष्ण रंजन जी महाराज ने भागवत कथा के महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया। कलश शोभा यात्रा में जिला परिषद सदस्य प्रेमलता देवी के अलावा मनोहर मंडल, हेमंत मंडल, जितेंद्र मंडल, भरत मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...