संभल, फरवरी 7 -- क्षेत्र के अजीजपुर गांव में श्रीमद् भागवत पुराण कथा के सातवें दिन कथा व्यास साध्वी पूजा शास्त्री ने कृष्ण जन्म लीला का वर्णन किया। एटा से आईं साध्वी पूजा शास्त्री ने कृष्ण जन्म से लेकर यदुवंश तक की लीलाओं का व्याख्यान करते हुए भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत पुराण का श्रवण करने से जीवन के अनेक कष्ट दूर होते हैं और मन को शांति मिलती है। साध्वी ने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, तब-तब भगवान निराकार से साकार रूप धारण कर अवतार लेते हैं और दुष्टों का विनाश कर भक्तों की रक्षा करते हैं। विजय पाल सिंह, रामवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व सब इंस्पेक्टर कल्याण सिंह, नीरेश कुमार शास्त्री रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.