लखनऊ, नवम्बर 28 -- निगोहां। मोहनलालगंज धर्मवातखेड़ा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। शुक्रवार को हवन में पूर्णाहूति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा का आयोजन 21 नवम्बर से 27 नवम्बर तक किया गया। जिसमें वृंदावन से पधारे कथा वाचक दिव्य कथाकार दिनेशानंद मृदुल जी महाराज ने श्रीमद् भागवत के प्रसंगों का रसपान कराया। इस मौके पर अमरेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, शिव प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, प्रोफेसर सौरभ सिंह, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...