रामगढ़, फरवरी 14 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी स्थित श्रमिक उच्च विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को भागवत भक्तों की भारी भीड़ जुटी। कथावाचक महाराज कुंज बिहारी शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन आरंभ किया, तो गोकुल की छवि आंखों के सामने साकार हो उठी। नंद-यशोदा का वात्सल्य, कान्हा की नटखट अदा और ग्वालों की मस्ती सब कुछ इतना जीवंत प्रतीत हुआ कि श्रोता भाव विह्वल हो गए। पूतना वध और कालिया नाग दमन जैसे प्रसंगों में भगवान की महिमा और करुणा का अद्भुत संगम सुनने को मिला, जिसने जनसमूह को श्रद्धा से भर दिया। गोपियों के निष्काम प्रेम की चर्चा करते हुए महाराज श्री ने स्पष्ट किया कि सच्ची भक्ति वही है, जिसमें स्वार्थ का लेश मात्र न हो। रासलीला के प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने समझाया कि जब जीव अपने अह...