जामताड़ा, फरवरी 24 -- भागवत कथा के छठें दिन हुआ महारास का वर्णन, प्रेम रस से सराबोर हुआ खाजूरी कुंडहित,प्रतिनिधि। सोमवार को कुंडहित प्रखंड अंतर्गत खाजुरी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं ने महारास, रूक्मिणी विवाह, मथुरा गमन सहित कई प्रसंगों का श्रवण किया। पश्चिम बंगाल के नवद्वीप धाम से पधारे कथावाचक श्याम सुंदर चक्रवर्ती शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के तहत श्री कृष्ण के जीवन लीलाओं से संबंधित विभिन्न प्रसंगो का अमृत का रसपान कराया। अनुष्ठान के छठे दिन कथावाचक शास्त्री महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए मुख्य रूप से महारास, रूक्मिणी विवाह, मथुरा गमन के प्रसंग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत में भगवान श्रीकृष्ण को सृष्टि के रचयिता, पालनकर्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.