संभल, दिसम्बर 29 -- सीता रोड के बगिया वाली देवी मंदिर में भागवत कथा की समाप्ति पर हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बगिया वाली देवी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। सोमवार को कथा के समापन पर कथा व्यास आचार्य रितुपर्ण शर्मा ने विधि-विधान से कथा का समापन कराया। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने आहुतियां दी। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर किया। भंडारे में मनीष शर्मा, अभिषेक शर्मा, विनोद शंकर, राजेश शंकर, कमल गुप्ता, अंशु, संगीता गुप्ता, भावना शर्मा आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...