सहरसा, फरवरी 16 -- कहरा। लक्ष्मीनाथ आत्मशुद्धि संघ एवं एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में बनगांव स्थित गोसाई जी कुटी परिसर में 3 से 10 मार्च तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सफल संचालन के लिए तैयारी जोरों पर है। तैयारी के समीक्षा को लेकर रविवार को स्थानीय मणि तारा शिक्षा निकेतन में आयोजन समिति का बैठक सम्पन्न हुआ। 3 मार्च के दोपहर 2 बजे स्वामी व्यासानन्दजी महाराज के सानिध्य में कुआँरी कन्या एवं महिलाओं का कलश यात्रा बाबाजी कुटी परिसर से निकालने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के संचालन हेतु स्वागत समिति, सुरक्षा समिति, आवास एवं भोजन व्यवस्था समिति, परिवहन, सफाई, जल, प्रसाधन, स्वास्थ्य आदि अनेक उप समितियों का गठन बैठक में किया गया। बैठक में आयोजन समिति अध्यक्ष उमाशंकर खां, उपाध्यक्ष राधाकृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष विभूति मिश्र, सचिव डा. गणेश जनगण...