गढ़वा, फरवरी 15 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। झारखंड सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में ज्ञानोत्सव के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड के गढ़वा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा व्यास आचार्य बलदेव महाराज ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। भागवत कथा के श्रवण से अंतर्मन शुद्ध होता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण और भागवत कथा का श्रवण ही मोक्ष का सरल मार्ग है। देर शाम आयोजित प्रवचन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए संतों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.