नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा। भारतीय विकास परिषद के तत्वाधान में सेक्टर-19 के मैदान में श्रीमदभागवत कथा का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारे विख्यात कथा वाचक आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने कथा के दौरान कहा कि नोएडा आज से वृंदावन धाम बन गया हैं और आने वाले सात दिनों तक यहां भक्ति रस की धारा प्रवाहित होगी, उन्होने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत भगवान कृष्ण का ही वांग्मय स्वरूप हैं जो भक्ति, ज्ञान और त्याग की शिक्षा देती हैं, आचार्य ने भागवत शब्द की व्याख्या भी की। श्रीमद्भागवत और श्रीमद् गीता के अंतर की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों में बहुत अंतर है। श्रीमद्भागवत स्वयं साक्षात् श्रीकृष्ण भगवान हैं तथा श्रीमद् गीता भगवान श्री कृष्ण के श्रीमुख से निकली हुई उनकी वाणी है। श्रीमद् गीता योग शास्त्र, रा...