औरंगाबाद, फरवरी 21 -- भक्ति-ज्ञान का संदेश दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के मायर शमशेर नगर में आयोजित श्रीमद्भभागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति के बीच कथा का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व बताया गया। कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र, सती चरित्र तथा समुद्र मंथन के प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व बताया गया। कथा वाचक महाराज जी ने भगवान के विभिन्न अवतारों, भक्त की दृढ़ता और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का उल्लेख करते हुए कहा कि ध्रुव की साधना की तरह दृढ़ विश्वास से जीवन के दुख, भय और अज्ञान को दूर किया जा सकता है। रात्रि जागरण में मनीष सम्राट ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में रंगनाथ शर्मा तथा संजय ने कलाकारों का स्व...