उरई, दिसम्बर 31 -- जालौन। श्रीमद्भागवत कथा साप्ताह ज्ञान के विश्राम दिवस के मौके पर कथा व्यास अंकित शास्त्री ने सुदामा चरित की कथा का रसास्वादन कराया। चुर्खी रोड स्थित अक्षदा ग्रीन सिटी पर श्रीमदभागवत कथा के विश्राम दिवस के मौके पर भागवताचार्य अंकित शास्त्री ने सुदामा चरित की कथा सुनाई और लोगों से गोपालन की अपील की। उन्होंने भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही जिससे सभी लोग धर्म की ओर अग्रसर हो। उन्होंने सुदामा चरित के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही भक्तो को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते है। बताया कि मनुष्य का जीवन कई योनियों के बाद मिलता है। इसे कैसे जीना चाहिए, यह भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.