मुजफ्फर नगर, जनवरी 14 -- नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा. वंदना शर्मा व मुख्य वक्ता मीना जैन ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्त्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, नृत्य के माध्यम से लोहड़ी पर्व की परंपराओं को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा सभी को मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.