भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर। भागलपुर-हंसडीहा रेलखंड पर शुक्रवार को बाराहाट-मंदारहिल के बीच सब-वे का काम कराया जाना है। इसको लेकर सुबह 09:15 से 04:15 बजे तक ट्रेनों का परिचालन इस रूट पर नहीं होगा। रेलवे ने इसको देखते हुए भागलपुर से हंसडीहा पैसेंजर को शुक्रवार को रद्द कर दिया है। पटना-दुमका एक्सप्रेस भी दुमका न जाकर भागलपुर में ही रोकी जाएगी। भागलपुर-गोड्डा पैसेंजर हंसडीहा से गोड्डा के बीच चलाई जाएगी। जबकि गोड्डा-रांची एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से चलेगी। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 या भागलपुर स्टेशन के सहायता नंबर 0641-2421232 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.