भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर स्टेशन पर ब्रेल नेविगेशन मैप्स की हुई स्थापना दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए विशेष रूप से हुई है व्यवस्था दृष्टिबाधित यात्रियों को यात्रा करने में होगी सहूलियतें फोटो भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर स्टेशन पर अब दृष्टिबाधित यात्रियों को प्लेटफार्म पर आने के बाद ट्रेन में चढ़ने में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा। गुरूवार को भागलपुर स्टेशन पर दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए नेविगेशन मैप्स एवं साइनेज लगाए गए हैं। जिससे दृष्टिबाधित यात्री अब टिकट काउंटर सहित अन्य प्रमुख सुविधाओं तक बिना किसी सहायता के पहुंचने में सक्षम होंगे। स्टेशन परिसरों के प्रवेश द्वारों पर रणनीतिक रूप से स्थापित इन ब्रेल नेविगेशन मैप्स का आकार 4 फीट x 2 फीट है। ये मैप्स स्टेशन परिसर के भीतर विभिन्न आवश्यक सेवाओं एवं सुविधाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.