मुंगेर, नवम्बर 4 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्व रेलवे मालदा मंडल प्रशासन ने भागलपुर से दिल्ली, लोकमान्य तिलक और एसएमवीबी बेंगलुरु के लिए अनारक्षित एकतरफ़ा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04487 भागलपुर-दिल्ली एकतरफ़ा अनारक्षित विशेष ट्रेन मंगलवार यानि 04 नवंबर को भागलपुर से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में पूर्वी रेलवे क्षेत्राधिकार में सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं दूसरी ट्रेन नंबर 03401 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एकतरफ़ा अनारक्षित विशेष ट्रेन भागलपुर से 7 नवंबर को सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.