भागलपुर, अगस्त 28 -- भागलपुर। भागलपुर से जमालपुर तक 53 किलोमीटर बनने वाली तीसरी लाइन को मंजूरी मिलने के साथ ही 1100 करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिए गए हैं। जल्द ही जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। तीसरी लाइन बनने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। नई ट्रेनों की सुविधा होगी। इससे दो लाइनों पर मालगाड़ी का लोड भी कम होगा। वर्तमान में प्रतिदिन 40-45 मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। भागलपुर-जमालपुर के बीच अभी दो रेल लाइन है, लेकिन यहां ट्रेनों का लगातार दबाव बढ़ रहा है। इसे देखते हुए अब यहां से तीसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी है। 53 किलोमीटर रेललाइन बिछाने में 1100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.