भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर टीचर रिक्वायरमेंट मॉड्यूल के तहत वैकेंसी सत्यापित नहीं किये जाने को प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने गंभीरता से लिया है। इस बाबत उन्होंने भागलपुर समेत प्रदेश के 25 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर शत प्रतिशत टीचर वैकेंसी अप्रूव करने का निर्देश दिया है। इन जिलों में भागलपुर के अलावा अररिया, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा व सुपौल समेत 25 जिले शामिल हैं। निदेशक ने 24 घंटे में टीचर वैकेंसी सत्यापित नहीं करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्यालय की सूची में अबतक 11 स्कूल ही अप्रूव गौरतलब है कि जिले में टीचर रिक्वायरमेंट मॉड्यूल के तहत टीचर वैकेंसी अप्रूव करने का प्रतिशत 0.6 फीसदी है। मुख्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में कुल 201...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.