भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आयकर विभाग कर की अदायगी नहीं करने के मामले में सख्ती बरतने वाला है। सूत्रों के अनुसार विभाग की ओर से भागलपुर समेत आसपास के 90 करदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी है। साथ ही जानकारी छुपाने वाले कुछ लोगों को चिह्नित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा जाएगा। इधर, आर्थिक सलाहकार व वरिष्ठ सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला ने बताया कि कुछ करदाता अपने सलाहकारों पर ही केंद्रित रह जाते हैं। जबकि विभाग के पास करदाता का सही नंबर नहीं होने से भी समय पर नोटिफिकेशन व नोटिस नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से करदाता को राहत देने के लिए आधार कार्ड से वेरिफाई या लिंक नंबर ही मान्य किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.