भागलपुर, अगस्त 6 -- फोटो : भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गंगा के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी का असर अब शहरी क्षेत्र में तेजी से देखा जा रहा है। गंगा किनारे बसे मोहल्लों के निचले हिस्से में पानी कई घरों में घुस गया है। सबसे अधिक तबाही यूनिवर्सिटी कैंपस के समीप दिख रही है। यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रशासनिक भवन के पास सड़क पर करीब आधा फीट पानी चढ़ गया है। मारवाड़ी कॉलेज के हॉस्टल रोड में पानी भरने लगा है। बाढ़ को देख छात्राओं को अविलंब हॉस्टल खाली कराने को कहा गया है। यूनिवर्सिटी कैंपस के पीछे भाग में संचालित सिटी कॉलेज और पीएनए साइंस कॉलेज में कक्षा में करीब दो फीट तक पानी होने से कॉलेज को बंद कर दिया गया है। सबौर के ममलखा, इंग्लिश, घोषपुर आदि पंचायतों में पानी का स्तर ऊंचा हो रहा है। सबौर के पास एनएच 80 के डायवर्जन पर पानी का दबाव बन रहा है। यहां मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.