भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच भागलपुर द्वारा कला केंद्र लाजपत पार्क में 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाले भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर रविवार को बूढ़ानाथ चौक स्थित एक निजी स्कूल में आयोजन समिति की समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरीय सदस्य कौशल किशोर सिंह के नेतृत्व में की गई और संचालन कार्यक्रम निदेशक कपिल देव रंग ने किया। बैठक में कार्यक्रम की सभी तैयारीयों की समीक्षा की गई और आयोजन के सफल संचालन के लिए कई उपसमितियों का गठन किया गया। कार्यक्रम निदेशक कपिल देव रंग ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आने वाले सभी कलाकारों का स्वागत रेलवे स्टेशन से ही किया जाएगा। मौके पर अंकित कुमार सिंह, रामदेव सिंह, प्रकाश चौधरी, तरुण घोष, सुमन सोनी, विकास कुमार, मनीष कुमार, ...