सबौर (भागलपुर), मार्च 15 -- बिहार के भागलपुर जिले में होली पर एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना सबौर थाना क्षेत्र में एनएच 80 पर ब्राह्मण टोला कैनरा बैंक के पास की है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक टू-व्हीलर गाड़ी के शोरूम के पास छात्र का शव स्थानीय लोगों की सूचना पर बरामद किया। छात्र की पहचान तिलकामांझी थाना क्षेत्र के खंजरपुर निवासी राजीव रंजन उर्फ मंटू के 19 वर्षीय पुत्र वैभव विशेष के रूप में हुई है। उसको पेट छाती में चाकू मारने के बाद गला भी रेत दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह रात में एक लड़की से मिलने गया था। उसके बाद देर रात उसकी हत्या कर दी गई। मृतक मूल रूप से खरीफ थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। परिजन ने बताया कि कि गुरुवार रात में 10 बजे के बाद बिना बताए वैभव घर से निकला था। फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.