पीरपैंती, जून 26 -- बिहार के भागलपुर में बंदर के हमले में नवविवाहित युवक की जान चली गई। पीरपैंती प्रखंड के अठनिया दियारा में मंगलवार की शाम ट्रैक्टर चला रहे युवक के ऊपर पेड़ पर बैठा बंदर कूद गया। युवक अमन कुमार यादव ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए पीरपैंती अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 20 दिन पहले उसी शादी हुई थी। मुखिया पवन यादव और परिजन दीपक ने बताया कि अमन घर में एक मात्र कमाऊ लड़का था। उसकी शादी इसी वर्ष 6 जून को ही बिशनपुर में हुई थी। वह गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। कुछ महीने पूर्व ही घर आया था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता यमुना यादव, माता के साथ पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं बुधवार को अठनिया के लालू य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.