भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय डाक विभाग के पूर्वी प्रक्षेत्र, भागलपुर की ओर से 13 फरवरी को पहली बार एक विशेष डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम डाक महाध्यक्ष (पोस्टमास्टर जनरल) के कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस अदालत की अध्यक्षता स्वयं डाक महाध्यक्ष करेंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार डाक अदालत विभाग का एक महत्वपूर्ण लोक-सुनवाई मंच है। अक्सर उपभोक्ता डाक सेवाओं में देरी या गड़बड़ी को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं हो पाता। डाक अदालत में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते हैं, जो डाक घरों से संबंधित मामलों की सीधे सुनवाई करते हैं। डाक विभाग ने अपील की है कि...