भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर। शिवरात्रि में पूरे शहर का माहौल भक्तिमय है। रविवार को देर शाम शहर में कई शिवालयों से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। घोड़े और रथ के साथ भूत पिचास बने कई बहरुपिये भी बारात में शामिल दिखे। हर हर महादेव, जय जय शिवशंकर के नारे लगते रहे। शिव भक्तों की भारी भीड़ थी। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर से बारात निकली। तरह-तरह की झांकियों के साथ एक दिल समिति की ओर से भी बारात निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...