भागलपुर, दिसम्बर 28 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भागलपुर में टर्मिनल रेलवे स्टेशन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को देश के ऐसे 42 चिह्नित स्टेशनों की सूची जारी की है जहां 2030 तक रेलवे स्टेशनों की संचालन क्षमता को दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सूची में भागलपुर के अलावा बिहार से पटना, गया जी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा स्टेशन का भी नाम शामिल है। रेल मंत्री के हवाले से पीआईबी की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन स्टेशनों पर संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए व्यस्त और कम जगह वाले स्टेशनों के पास टर्मिनल स्टेशन बनाए जाएंगे, यार्ड और कोचिंग डिपो की क्षमता बढ़ायी जाएगी तो कई जगहों पर तीसरी लाइन और चौथी लाइन से अन्य उन्नयन कार्य किए जाएंगे। बता दें कि भागलपुर के जगदीशपुर क्षेत्र में टर्मिनल स्टेशन और इसी रेलखंड पर बाराहाट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.