पटना, दिसम्बर 17 -- एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप-10 एवं 25 हजार रुपये का इनामी आशीष मंडल गिरफ्तार कर लिया गया। पटना जंक्शन से उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। भागलपुर के गोपालपुरथाना क्षेत्र के गोचाही का रहनेवाला आशीष मंडल पटना जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। पुलिस के अनुसार आशीष मंडल के खिलाफ शास्त्रीनगर थाना में लूट से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के मामले में भी वह फरार था। शिवपुरी में महावीर ज्वेलर्स में अपने चार साथियों के साथ 2 सितम्बर 2021 को उसने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम भी दिया था। इस मामले में पूर्व में शुभम कुमार (गोपालपुर, नवगछिया), कुमार करण (खजूरिया, मुफ्फसिल) और आदित्य हर्षवर्धन (चन्दवा, मुफ्फसिल) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आशीष मंडल लंबे समय से फरार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.