वरीय संवाददाता, अप्रैल 18 -- बिहार के भागलपुर में काजवलीचक ब्लास्ट के आरोपी अशोक मंडल की बेटी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। शाम पांच बजे उसका शव पड़ोस में स्थित चाची के घर से फंदे से लटका हुआ मिला। सुसाइड करने वाली साक्षी कुमारी 10वीं की छात्रा थी। उसके पिता 2022 भागलपुर धमाकों के आरोपी हैं और अभी जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि फुफेरी बहन की शादी का बुलावा नहीं मिलने पर साक्षी परेशान थी। जानकारी के अनुसार, साक्षी की चाची बाहर गई हुई है, इसलिए वह उनके घर पर ही जाकर रहती थी। गुरुवार शाम 5 बजे चाची की बेटी ने दरवाजा खोला तो देखा कि साक्षी दुपट्टे से बने फंदे से लटकी है। उसके चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.