भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर पुलिस ने जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए कमर कस ली है। एसएसपी प्रमोद कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं। हाल ही में एसएसपी और एसपी सिटी द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में जनता ने नशे के कारोबार को सबसे बड़ी समस्या बताया था, जिसके बाद पुलिस ने यह बड़ा कदम उठाया है। नशे के सौदागरों पर पुलिस की पैनी नजर जनसंवाद के दौरान आम लोगों ने नशे की बढ़ती तस्करी को लेकर गहरी चिंता जताई और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। जनता की इसी मांग और फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जिले भर में सघन छापेमारी और निगरानी के आदेश दिए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना और युवाओं को इस दलदल से बचाना है। पुलिस अब उन ...