अररिया, जनवरी 29 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में चल रहे अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो-नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को तीसरा मुकाबला बीसीसीए विराटनगर एवं भागलपुर के बीच खेला गया। बीसीसीए नेपाल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। नेपाल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर से पूर्व ही सभी विकेट खोकर महज 30 रन बना पाए। भागलपुर को 31 रनों का लक्ष्य दिया। बीसीसी नेपाली टीम के एक भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। वहीं भागलपुर के गेंदबाज अमित कुमार गगन और कुंदन निषाद ने अपनी गेंदबाजी में कहर बरपाते हुए दोनों ने चार-चार विकेट लेकर नेपाल टीम को घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम ने महज 3.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली। भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी करत...