भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में भागलपुर ने जमुई को 134 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस एकतरफा जीत के साथ ही भागलपुर की टीम ने अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम ने 43.2 ओवर में 267 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आर्यन कुमार ने सर्वाधिक 59 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, सूर्य रघुवंश ने 37 और सचिन ने 24 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंतिम ओवरों में भानु कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंदों पर 53 रन ठोक डाले। जमुई की ओर से गेंदबाजी में कमलेश कुमार सिंह और बादल कुमार ने तीन-तीन, जबकि काव्या और सुयश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.