भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता भागलपुर-दुमका रेलखंड पर पड़ने वाली मानवरहित रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया है। दुर्घटना से बचाव के लिए उन सात रेल क्रासिंग को बंद किया गया है। पहले यहां रेलवे की ऑपरेशनल क्रासिंग थी जिसे अंडरपास बनाने के बाद बैरियर हटा लिए गया। उसके बाद भी लोगों ने रास्ते से अवागमन करते रहे। धौनी से बाराहाट के बीच टिकानी और धौनी के बीच दो, धौनी से बाराहाट के बीच चार और बाराहाट से मंदारहिल के बीच दो क्रासिंग के अप्रोच रोड को खोदकर बैरिकेडिंग किया गया है। वहीं रेलवे ने धौनी से बाराहाट के बीच ट्रैक के किनारे सात कच्ची झोपड़ी को तोड़ा गया। हाल ही में पिछले कुछ दिनों में वंदे भारत जैसी ट्रेनों से मवेशी के टकराने से रेल संचालन पर असर पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.