भागलपुर, जनवरी 20 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बरारी में भागलपुर जिला अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में पहलवानों ने सोमवार को दम दिखाया। इस दौरान पुरुष/महिला फ्री स्टइल/ग्रीको रोमन/महिला कुश्ती का आयोजन किया गया। यह जानकारी भागलपुर जिला कुश्ती संघ के सचिव ब्रजेश कुमार ने दी। अंडर-15 बालक वर्ग के 38 किलो में रामानंदन कुमार स्वर्ण, आनंद कुमार रजत एवं जितेंद्र कुमार ने कांस्य पदक, 41 किलो में रामकुमार स्वर्ण पदक, पीयूष कुमार रजत पदक, अभिजीत कुमार कांस्य पदक, 44 किलो में राजीव कुमार स्वर्ण पदक, मयंक कुमार रजत पदक और राजा कुमार ने कांस्य पदक, 45 किलो में सूरज कुमार ने स्वर्ण पदक, पीयूष कुमार रजत पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को संघ की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संघ की पूजा कुमारी, मानस कुमार, शैलेश कुमार, सूर्या, भागलपुर किलकारी के...