भागलपुर, सितम्बर 16 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पूर्णिया की सभा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भागलपुर को चार बड़ी योजनाओं की सौगात दी। पीरपैंती थर्मल पावर प्रोजेक्ट, बटेश्वर-कटरिया रेल परियोजना एवं शहर में जलापूर्ति के लिए अम्रूत 2.0 योजना का वर्चुअल शिलान्यास किया तो शहर में निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन भी किया। एसटीपी के शिलान्यास को लेकर भागलपुर में भी प्लांट को सजाया संवारा गया था। बुडको के तमाम अधिकारी भी मौजूद थे। बताया गया कि अभी कुछ पंपिंग स्टेशन को चालू कर गंगा में गिरने वाले पानी का ट्रीटमेंट प्लांट में शोधन किया जाएगा। इसके बाद इसका इस्तेमाल कृषि या अन्य जरूरतों के लिए किया जा सकेगा। वहीं अम्रूत 2.0 के तहत शहर के विस्तारित हिस्से एवं छूटे हुए घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। भागलपुर शहर में सीवरेज ट्रीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.